100 साल के हुए दादा, जन्मदिन पर पोते-पोतियों ने निकाली बारात, 90 साल की दादी से दोबारा कराई शादी

देश
Spread the love

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के एक सुदूर गांव के रहने वाले विश्वनाथ सरकार 100 साल के हुए है। उनकी पत्नी सुरोधवानी सरकार 90 साल की हैं। दंपति के 6 बच्चे, 23 पोते और 10 परपोते ने इस अवसर को मनाने के लिए एक अलग तरह की भव्य शादी की योजना बनाई। इस जोड़े ने बुधवार को फिर से शादी कर ली।

विश्वनाथ किसान हैं। उन्होंने 1953 में सुरोधवानी से शादी की थी। दंपति की बहू गीता सरकार ने कहा कि एक नई शादी का विचार मेरे दिमाग में तब आया जब मैंने कुछ महीने पहले सोशल मीडिया पर देखा। बामुनिया में पोती ने अपनी दादी को दुल्हन की तरह शादी के लिए तैयार किया। मेकअप में उनकी मदद की। वहीं पोते ने बेनियापुकुर में दूल्हे को तैयार किया।

बुधवार को विश्वनाथ को भई बामुनिया गांव स्थित पुश्तैनी घर ले जाया गया। दूल्हा जैसे ही घोड़ागाड़ी पर घर पहुंचा, आतिशबाजी और पटाखे जलाए गए। जोड़े ने मालाओं का आदान-प्रदान किया। फूलों की जगह करेंसी नोटों की माला बनाई गई।

अनोखी शादी देखने के लिए दर्जनों की संख्या में एकत्रित हुए। सबसे बड़ी बेटी आरती मंडल ने कहा, केवल कुछ भाग्यशाली बच्चों को अपने माता-पिता की शादी देखने का मौका मिलता है।