सड़क किनारे गुब्‍बारे बेच रही थी बच्‍च‍ियां, पहुंच गए ये आईपीएस, फिर क्‍या हुआ, देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

वाराणसी। सड़क किनारे बच्‍च‍ियां गुब्‍बारे बेच रही थी। अचानक आईपीएस सुभाष दुबे वहां पहुंच गये। इसके बाद जो हुआ, उसका वीडियो वायरल हो गया। बच्‍च‍ियों में उन्‍हें गुब्‍बारा बेचने की होड़ सी मच गई। ये सभी उनके ओहदा से अनजान हैं। उन्‍हें सिर्फ अपने गुब्‍बारे बिकने की फिक्र है।

सुभाष दुबे वाराणसी के एडिशनल कमिश्‍नर हैं। वे लगातार अपनी विजिट के क्रम में आम लोगों से मिलते हैं। उनका सुख-दुख जानने का प्रयास करते हैं। जरूरत होने पर उसे सहायता दिलाते हैं।

कई मौके पर उन्‍होंने खुद लोगों की मदद की है। उनका वीडियो अक्‍सर वायरल होता रहता है। इसे वह अपने ट्व‍िटर अकाउंट पर अपलोड और ट्वीट भी करते हैं।