वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने 2,698 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट सदन में किया पेश

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन यानी 28 फरवरी को पक्ष और विपक्ष के रार के बीच वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने अनुपूरक बजट पेश किया है। 2,698 करोड़ का बजट पेश किया गया है।

बजट पेश करने के साथ ही भोजनावकाश के लिए दोपहर दो बजे तक सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष के मुद्दे पर सदन गरमाया। विपक्षी भाजपा ने सदन के भीतर और बाहर जोरदार हंगामा किया।

भाजपा बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष घोषित करने की मांग कर रही है। इसके साथ सदन में स्थानीय नीति का मुद्दा छाया रहा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही स्थानीय नीति घोषित की जायेगी। फिलहाल सरकार इससे संबंधित हाईकोर्ट की टिप्पणियों का अध्यय़न कर रही है।