नक्‍सली और पुलिस के बीच मुठभेड़, दैनिक सामग्री बरामद

झारखंड
Spread the love

लातेहार। झारखंड में प्रतिबंधित नक्सली संगठन जेजेएमपी और लातेहार पुलिस के बीच मुठभेड़ की खबर है। पुलिस इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चली रही है। इस क्रम में भारी मात्रा में दैनिक सामग्री मिली है।

जानकारी के मुताबिक लातेहार जिले के छिपादोहर थानाक्षेत्र के मंगरदहा जंगल में मुठभेड़ हुई। नकसली बड़े वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे। पुलिस को जंगल में नक्सलियों के होने गुप्त सूचना मिली थी। यहां करीब 25 से 30 नक्सलियों के होने की खबर आई थी। इसमें नक्सली पप्पू, सूरज जी, लवलेश गंझू और उनकी पूरी टीम थी।

इसके बाद पुलिस वहां पहुंची। दोनों ओर से लगभग 100 राउंड गोली चली। पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस इलाके की घेराबंदी कर सर्च आपरेशन चला रही है।