दिल्लीवासी हो जाएं सावधान, मौसम में फिर आने वाला है बदलाव

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली। तापमान में लगातार हो रही वृद्धि की वजह से ठंड का कहर खत्म होने लगा है, लेकिन बीच-बीच में विभिन्न राज्यों में मौसम जरूर बदल रहा है। अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार से दो दिनों के लिए मौसम बदलने वाला है, जिसकी वजह से लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

दरअसल, एक बार फिर से दिल्ली में तेज हवाएं चलने वाली हैं. मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, दिल्ली में आज दोपहर में धूप खिली रहेगी। वहीं, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा। वहीं, अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। रात के समय जरूर हल्की ठंड महसूस हो सकती है।

वही, कल और परसों के लिए मौसम विभाग ने कहा है कि राजधानी में तेज हवाएं चलेंगी। इसके अलावा, बुधवार को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। इस दिन न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। दोनों दिन तेज हवाएं चलती रहेंगी। इसके बाद अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने जा रही है।

27 फरवरी तक न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा, जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है।