पंजाब चुनाव से ठीक पहले सोनिया के करीबी कांग्रेस नेता अश्विनी कुमार का इस्तीफा

अन्य राज्य देश
Spread the love

पंजाब। पंजाब विधानसभा चुनाव में जुटी कांग्रेस के लिए बुरी खबर है। पंजाब के रहने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के करीबी माने जाने वाले अश्विनी ने अपना इस्तीफा सोनिया गांधी को भेज दिया है।

त्यागपत्र में उन्होंने लिखा है, ‘काफी विचार करने के बाद मैंने तय किया है कि मैं पार्टी के साथ अपने 46 साल पुराने रिश्ते खत्म कर रहा हूं।’

कांग्रेस में 23 वरिष्ठ नेताओंने अगस्त 2020 में सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी में व्यापक बदलाव की अपील की थी, उस वक्त भी अश्विनी कुमार ने सोनिया गांधी के समर्थन में कई बयान दिए थे। आज दो साल बार अश्विनी कुमार ने अपना ही त्यागपत्र पार्टी अध्यक्ष को सौंप दिया।