सीएम योगी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे चंद्रशेखर पर दर्ज हैं इतने मामले, कुल संपत्ति…

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तर प्रदेश। भीम आर्मी चीफ और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद गोरखपुर सदर सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विधानसभा चुनाव में चुनौती दे रहे हैं। मंगलवार को चंद्रशेखर ने अपना नामांकन किया। नामांकन के साथ उन्होंने एफिडेविट भी दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी संपत्ति का ब्यौरा और दर्ज आपराधिक मामलों की जानकारी दी है।

शपथ पत्र के मुताबिक चंद्रशेखर आजाद के पास 44 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति है। साथ ही उन पर हत्या के प्रयास समेत 16 आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। चंद्रशेखर, उनकी पत्नी और परिवार के नाम कुल 44.14 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति है। इनमें 26.14 लाख रुपये की चल और 17 लाख रुपए की अचल संपत्ति है।

चंद्रशेखर के ऊपर अलग-अलग जिलों में 16 केस दर्ज हैं। इनमें हत्या के प्रयास, सरकारी संपत्ति को नुकसान, बलवा की साजिश, घर में घुसकर धमकी देने जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। चंद्रशेखर के ऊपर कोरोना में महामारी एक्ट के उल्लंघन करने का मामला भी दर्ज हैं।