बरही में रूपेश पांडेय की हुई मॉब लिंचिंग के खिलाफ भाजपा करेगी आंदोलन

झारखंड
Spread the love

रांची। प्रदेश भाजपा झारखंड में बिगड़ती कानून व्यवस्था एवं मॉब लिंचिंग की घटनाओं के खिलाफ सड़क से सदन तक जोरदार आंदोलन करेगी। इमें बरही में रूपेश पांडेय की हुई हत्‍या भी है। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश महामंत्री बालमुकुन्द सहाय ने दी।

सहाय ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर 17 फरवरी को सभी जिलों में पार्टी के कार्यकर्ता मशाल जुलूस निकालेंगे। विगत दिनों बरही में मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक रूपेश पांडेय की मॉब लिंचिंग कर की गई नृशंस हत्या का विरोध करेंगे। राज्य सरकार का पुतला दहन भी करेंगे।