big news : हथियार के साथ लोहरदगा राजद जिलाध्यक्ष समेत तीन गिरफ्तार

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

  • आरोपी माओवादी रविन्द्र गंझू को विस्फोटक सप्लाई करने का आरोप

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा/पलामू। झारखंड से बड़ी खबर आ रही है। पुलिस ने राजद के लोहरदगा जिला अध्यक्ष सहित तीन लोगों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। उनपर नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने का आरोप है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पलामू एसपी अंजनी अंजन को इस बारे में गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर थाना प्रभारी शुभम कुमार ने दलबल के साथ मनिका महादेव मोड़ के पास मुख्य पथ पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी में शकील अख्तर ग्राम झखरा थाना सेन्हा लोहरदगा का रहने वाला है। वह राजद का लोहरदगा जिला अध्यक्ष है। वहीं दूसरा आरोपी इम्तियाज खलीफा ग्राम चेचरिया, थाना नगर उंटारी, गढ़वा का रहने वाला है। तीसरा आरोपी ईदुल अंसारी, हुरहुरी, थाना रातु, रांची निवासी है।

थाना प्रभारी शुभम कुमार के मुताबिक एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि हथियार के साथ तीन लोग डाल्टनगंज से रांची की ओर जा रहा है। इसी सूचना पर थाना प्रभारी, एसआई प्रदीप कुमार राय, एएसआई मनोज कुमार दुबे, भोला यादव समेत अन्य पुलिस कर्मी सघन छापामारी अभियान चलाया। इस क्रम में एक एमजी हैक्टर कार (जेएच 01डीएस 4603) को रोका

थाना प्रभारी ने बताया कि लोहरदगा राजद जिलाध्यक्ष गढ़वा के इम्तियाज से हथियार खरीदकर रांची ले जा रहा था। आरोपियों के पास से सात राउंड का एक देशी सिक्सर, एक देशी पिस्टल, चार मोबाइल और एक एमजी हेक्टर कार बरामद किया। शकील अख्तर माओवादी रविन्द्र गंझू के दस्ते को विस्फोटक सामग्री पहुंचाता था। गढ़वा निवासी इम्तियाज हथियार का सप्लाई करता था।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों ने अपना गुनाह कुबूल किया है। शकील अवैध हथियार खरीदकर ले जा रहा था। मौके पर एसआई गौतम कुमार, एसआई डॉ शिल्पी भगत समेत अन्य लोग मौजूद थे।