‘महाभारत के भीम’ अभिनेता प्रवीण कुमार का 74 साल की उम्र में निधन

देश
Spread the love

मुंबई। महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले अभिनेता प्रवीण कुमार का निधन हो गया है। बीआर चोपड़ा की महाभारत के भीम ने 74 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। अपने वक्त में बीआर चोपड़ा की महाभारत दूरदर्शन पर प्रसारित देश का सबसे चर्चित सीरियल था।

उनके निधन पर धारावाहिक में युधिष्ठिर का किरदार निभाने वाले गजेंद्र चौहान ने ट्वीट कर शोक जताया। गजेंद्र ने लिखा, ‘आज सुबह मेरे ‘महाभारत के भाई’ प्रवीण कुमार जी हम सबको छोड़कर अनंत यात्रा पर चए गए। विश्वास नहीं हो रहा।’