अभिनेत्री मधुबाला की 96 साल की बहन को बहू ने घर से निकाला, जानें आगे क्या हुआ

देश मुंबई
Spread the love

मुंबई। बॉलीवुड की खूबसूरत दिवंगत एक्ट्रेस मधुबाला की 96 साल की बहन कानिज बलसारा को उनकी बहू समीना ने उन्हें घर से निकाल दिया। कानिज ने अपनी बहू पर आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी बहू ने उन्हें बिना रुपयों के एक फ्लाइट में अकेली ही बैठा कर भारत भेज दिया।

कानिज अकेले न्यूजीलैंड से मुंबई आईं है। उनके पास मुंबई एयरपोर्ट पर अपना RTPCR कराने के लिए पैसे तक नहीं थे। वह लंबे समय से न्यूजीलैंड में रह रहीं थीं।  कानीज बलसारा 29 जनवरी को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर से बिना किसी सहारे और पैसे के मुंबई पहुंची।

गौरतलब है कि बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री मधुबाला प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में एक थीं। वह 70 से अधिक हिंदी फिल्मों में काम किया और दशकों को दर्शकों के दिलों पर राज कीं। दुखद घटना का बेटी परवीज ने खुलासा किया। परवीज मुंबई के बांद्रा इलाके में रहती हैं। मां कानिज के भारत आने की सूचना परवीज को पहले नहीं दी गई, बाद में उनके एक चचेरे भाई ने पूरी घटना बताई।

8 जनवरी को परवीज के भाई फारुख खा निधन हो चुका है। निधन के बाद से उनकी भाभी समीना का अत्याचार बढ़ गया। समीना के दो बच्चे हैं। बेटी की शादी भी हो चुकी है।