पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में जिंदा जली 6 महिलाएं

अन्य राज्य देश मुख्य समाचार
Spread the love

श‍िमला। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। इस घटना में 6 महिलाएं जिंदा जल गई। करीब 10 से 15 महिलाएं झुलस गई। राहत और बचाव का काम शुरू हो गया है। मृतकों की संख्‍या बढ़ सकती है।

जानकारी के मुता‍बिक ऊना के हरोली के टाहलीवाल स्थित पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ। ब्‍लास्‍ट होते वहां आग लग गई। काम कर रही 6 महिलाएं इसकी चपेट में आकर जिंदा जल गई। फिलहाल आग पर आगू पा लिया गया है। इस हादसो में घायल महिलाओं को ऊना अस्पताल लाया गया है। घायलों की सही संख्या के बारे में पता नहीं चल पाया है।

एक घायल महिला ने बताया कि जहां ब्लास्ट हुआ, वहां करीब 30 से 35 लोग काम कर रहे थे। इस घटना में 6 महिलाओं की मौत हो गई है। एक शख्स अपनी गाड़ी से 7 घायलों को अस्पताल पहुंचा चुका है।