ये पैसेंजर ट्रेन तीन दिन रहेगी रद्द, इसका समय बदला

झारखंड
Spread the love

रांची। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत टांगरमुंडा स्टेशन पर प्री-नॉन इंटरलोकिंग कार्य हो रहा है। इसकी वजह से कई ट्रेने प्रभावित रहेंगी।

ट्रेने रद्द रहेंगी

ट्रेन संख्या 18175/18176 हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया पैसेंजर ट्रेन 9 जनवरी से 12 जनवरी, 2022 तक रद्द रहेगी।

समय में परिवर्तन

ट्रेन संख्या 18311 संबलपुर-वाराणसी एक्स्प्रेस 9 जनवरी, 2022 को निर्धारित समय 13.05 बजे के स्थान पर 140 मिनट विलंब से यानी 15.25 बजे संबलपुर से प्रस्थान करेगी।