संजय सिन्हा
बड़बिल (ओडिशा)। लौह अयस्क लदे एक हाईवा धू-धूकर जल गया। यह घटना बड़बिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बाराबंकी जंगल के राष्ट्रीय राजमार्ग 520 के मुख्य सड़क मार्ग पर घटी।
जानकारी के अनुसार हाईवा (OD09k-3918) सानिंदपुर लौह अयस्क खदान से फाईन लोड कर बड़बिल रेलवे साइडिंग जा रहा था। इस क्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग 520 बाराबंकी जंगल के समीप उक्त हाईवा से धुआं निकलना शुरू हो गया।
हाईवा चालक प्रमोद कुमार राम के अनुसार लगी आग को बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह जल चुका था। राहगीरों ने बड़बिल फायर स्टेशन को आग लगने की सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। हाईवा प्रमोद का ही है।