पार्लर में बाल कटवाने पहुंची लड़की, लड़के ने लगा दी बाल में आग! फिर जो हुआ…देखें वीडियो

देश
Spread the love

नई दिल्ली। लोग स्टाइल के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। लेकिन अगर इस स्टाइल के चक्कर में बालो में आग लगा दी जाए तो? आज के टाइम में लोग एक्सपेरिमेंट के नाम पर कुछ भी कर बैठते हैं। ऐसा ही एक शॉकिंग वीडियो इन दिनों इंस्टाग्राम पर खूब देखा जा रहा है। इसमें एक शख्स ने लड़की के बालों में ही आग लगा दी।ये था यूनिक हेयरस्टाइल का एक्सपेरिमेंट।

वायरल हो रहा वीडियो इंस्टाग्राम पर @headmasterspatiala नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया। इसे अभी तक लाखों बार देखा जा चुका है। इस हेयर स्टाइल को फायर हेयर कट नाम दिया गया है। इसमें एक लड़की अपने लंबे बाल कटवाने आई थी। लेकिन हेयर स्टाइलिस्ट ने कैंची की जगह जेब से लाइटर निकाल कर लड़की के बाल में आग लगा दी। इस वीडियो को देख लोग हैरान हैं।

उन्होंने लिखा कि ऐसे हेयर कट से तो उन्हें हार्ट अटैक आ जाएगा। लड़की बेहद आराम से बाल जलवाती रही। बता दें कि इन दिनों ये फायर हेयरकट काफी चर्चा में है। इसमें हेयर स्टाइलिस्ट बालों में आग लगाकर उसे नया लुक देते हैं। इसी के तहत ये हेयर स्टाइल किया जा रहा था। ये वीडियो वायरल हो रहा है।