बक्सर में छह लोगों की मौत, चार की हालत बेहद गंभीर, जानिए क्या है चर्चा

देश बिहार
Spread the love

बक्सर। गणतंत्र दिवस की रात बक्सर में छह लोगों की संदिग्ग्ध परिस्थिति में मौत हो गई, जबकि चार की हालत गंभीर है। कहा जा रहा है कि बीती रात इन लोगों ने जहरीली शराब का सेवन किया था। वैसे प्रशासन ने अब तक मौत का कारण जहरीली शराब नहीं माना है।

बताया जा रहा है कि मुरार नगर के अंसारी गांव में इन लोगों की रात में तबीयत बिगड़ी। उसके बाद रात करीब 10 बजे लोगों की तबीयत बिगड़ने के बाद सुबह तक शराब पीने वाले छह लोगों की मौत हो गई। वहीं चार अन्य की स्थिति गंभीर है। उनका इलाज बक्सर के ही एक निजी अस्पताल में चल रहा है।जिन लोगों की मौत हुई है, उसमें 60 साल के सुखु मुसहर, 55 साल के शिव मोहन यादव, 48 साल के भिरूग सिंह, 35 साल के मिंकु सिंह और 30 साल के आनंद कुमार सिंह शामिल हैं।

जिन लोगों की हालत बेहद खराब बताई जा रही है, उसमें बंटी सिंह, मुन्ना चौधरी और संजय चौधरी शामिल हैं। इन सब का इलाज चल रहा है। प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है। प्रशासन की ओर से इस संबंध में अब तक कुछ नहीं कहा गया है।