राहुल गांधी का चन्नी को झटका, बोले- पंजाब में मुख्यमंत्री पद का चेहरा कार्यकर्ताओं से पूछकर होगा तय

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि पंजाब में कार्यकर्ताओं से बातचीत करके मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया जाएगा। राहुल की इस घोषणा को मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के लिए झटका माना जा रहा है।

जालंधर में एक वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि जल्द ही सीएम पद का चेहरा घोषित कर दिया जाएगा। इस मौके पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और खुद मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी भी मौजूद थे। हालांकि मुख्यमंत्री चन्नी ने अपने संबोधन में शीर्ष नेताओं के बीच किसी भी मतभेद से इनकार किया।