धनबाद में जज की तरह रांची में भी घटी घटना, देखें वीडियो

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। धनबाद के दिवंगत जज उत्तम आनंद की तरह झारखंड की राजधानी रांची में भी एक घटना घटी। यहां जान बूझकर यह हादसा नहीं हुआ। ऑटो वाले ने इरादतन टक्‍कर नहीं मारी। हालांकि इसमें एक लड़की की मौत हो गई।

शुक्रवार को सड़क पार कर रही एक युवती को ऑटो ने टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतिका रांची के धुर्वा के सेक्टर 2, साइड 5 निवासी स्व. उमेश कर्ण की पुत्री ज्योति कर्ण थी।

यह घटना जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में नागेश्वर महतो पेट्रोल पंप के पास घटी। सड़क दुर्घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।