Jharkhand : सुबह में ही बदल गया मौसम का मिजाज, देखें वीडियो

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो गया है। यह राजस्‍थान और पाकिस्‍तान के बॉर्डर पर स्थित है। इसके कारण झारखंड में मौसम बदल गया है। रांची सहित कई जिलों में सुबह में धुंध छाया हुआ है। कुछ जिलों में आज हल्‍की बारिश होने की उम्‍मीद भी है। यह जानकारी रांची स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने दी है।

मौसम केंद्र के अनुसार 22 जनवरी यानी आज राज्‍य उत्तरी और उससे सटे मध्‍य भागों में स्थित विभिन्‍न जिलों में हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, गुमला, रांची में देखने को मिलेगा।