Jharkhand : बदलने वाला है मौसम का मिजाज, दो दिन होगी बारिश

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड में फिर मौसम बदलने वाला है। आने वाले दिनों में फिर बारिश होने की भी संभावना है। तापमान बढ़ने वाला है। बुधवार को विभिन्‍न जिलों का न्‍यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्‍मीद है। यह जानकारी रांची स्थित मौसम केंद्र ने सोमवार को दी है।

तीन दिन कोहरा संभव

मौसम केंद्र के मुताबिक राज्‍य में अगले 3 दिनों तक राज्‍य में कहीं-कहीं हल्‍के से मध्‍यम दर्जे का कोहरा या धुंध देखी जा सकती है। अगले 24 घंटे में न्‍यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की उम्‍मीद है।

दो दिन होगी बारिश

मौसम केंद्र के अनुसार 22 और 23 जनवरी को राज्‍य के विभिन्‍न जिलों में बारिश होने की संभावना है। 22 जनवरी को पलामू, गढ़वा, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इसी तरह 23 जनवरी को राज्‍य में कुछ स्‍थानों में कहीं-कहीं हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश हो सकती है।