झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम ने किया एलान, कहा- मार्च 2022 तक होंगे पंचायत चुनाव

झारखंड देश
Spread the love

रांची। झारखंड के ग्रामीण विकास सह पंचायती राज मंत्री आलमगीर आलम ने एलान किया कि 1 साल की देरी के बाद झारखंड में पंचायत चुनाव कराने की तैयारी कर ली गई है। राज्य में 2020 में ही त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है, लेकिन कोरोना महामारी को कारण बता राज्य सरकार चुनाव नहीं करा सकी।

अब 2022 के मार्च तक चुनाव कराने की तैयारी की जा रही है। मंत्री आलम ने कहा है कि 15 फरवरी के बाद कभी भी झारखंड में पंचायत चुनाव कराने की घोषणा कर दी जायेगी। चुनाव को लेकर होने वाले आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर दी गई हैं। सरकार इस वित्तीय वर्ष के अंत यानी मार्च तक चुनाव करा देने के लिए कृतसंकल्पित है।