Jharkhand : कोरोना के सक्रिय मामले 10 हजार के पार, जानें जिलों के हाल

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड में एक दिन में 35 सौ से अधिक कोरोना के नये मरीज मिले हैं। अब राज्‍य में सक्रिय मामलों की संख्‍या 10 हजार के पार हो गई है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के जारी आंकड़े में यह बात सामने आई है। कोरोना के बढ़ते मामलों पर नियंत्रण करने के लिए सरकार ने कई निर्देश जारी किये गये हैं। इसका पालन करने की जरूरत है। लोग सावधान और सतर्क रहें। भीड़ से परहेज करें। मास्‍क लगाएं।

राजधानी में 1316 केस

झारखंड की राजधानी रांची में 1316 नये मामले मिले। बुधवार को 1196 नये मामले मिले थे। रिपोर्ट के अनुसार पूर्वी सिंहभूम में 658, बोकारो में 202, धनबाद में 232, कोडरमा में 112, देवघर में 145, रामगढ़ में 147 नये मामले मिले हैं।

राज्‍य में 3553 मामले

पूरे झारखंड में 3553 नये केस मिले। इसके साथ ही राज्‍य में 3,61,518 पॉजिटिव मामले हो गये हैं। वर्तमान में 10,990 सक्रिय मामले हैं। इलाज के बाद 3,45,379 लोग ठीक हो गये हैं। 5149 लोगों की मौत हो चुकी है।

ऐसे बढ़ रहे मामले

05 जनवरी : 3553

04 जनवरी : 2681

03 जनवरी : 1481

02 जनवरी : 1057

01 जनवरी : 1007

31 दिसंबर : 753

30 दिसंबर : 482

29 दिसंबर : 344

28 दिसंबर : 155

27 दिसंबर : 138

26 दिसंबर : 60

25 दिसंबर : 58

24 दिसंबर : 55

23 दिसंबर : 44

22 दिसंबर : 51

21 दिसंबर : 26

जिलावार आंकड़े