कार्यालय का उद्घाटन कर बोले 20 सूत्री अध्‍यक्ष, जनता का काम बिना पैसे दिए होगा

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड कार्यालय में शनिवार को बीस सूत्री कार्यालय का उद्घाटन नव निर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय उर्फ विकास उपाध्याय और प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी मनोज कुमार तिवारी ने किया। इस अवसर पर अध्‍यक्ष ने कहा कि व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करना हमारी प्राथमिकता होगी। जनता का काम बिना रिश्वत के होगा। उन्होंने जनता से अपील की कि कोई समस्या होने पर बेहिचक मिलें।

इससे पूर्व 20 सूत्री सदस्यों और उनकी पार्टी के समर्थकों ने पेट्रोल पम्प के निकट 20 सूत्री अध्यक्ष को माल्यार्पण कर स्वागत किया। अध्यक्ष विकास उपाध्याय अपने समर्थकों के साथ पैदल चलकर कांडी प्रखंड कार्यालय तक पहुंचे। कार्यालय आने से पूर्व बाजार में जननायक कर्पूरी ठाकुर और अमर शहीद जगदेव प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। रमुना प्रखंड के 20 सूत्री अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह की आकस्मिक निधन पर प्रखंड कार्यालय के परिसर में शोक सभा का आयोजन कि‍या गया। दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

अध्यक्ष ने प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर माथा टेक कर धरती माता को प्रणाम कर ब्लॉक में प्रवेश किया। अध्यक्ष गणतंत्र दिवस पर झंडोतोलन को लेकर आयोजित बैठक में भी शामिल हुए। बीस सूत्री कार्यालय में आकर कई लोगों ने अध्यक्ष को बधाई दी। झामुमो युवा नेता सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय ने अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

मौके पर समाजसेवी संजीव कुमार उपाध्याय उर्फ छोटन उपाध्याय, मुखिया प्रतिनिधि नीरज सिंह, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना ठाकुर, 20 सूत्री उपाध्यक्ष जवाहर राम, सदस्य शिव सिंह, मुन्ना कुमार शर्मा, अंजनी कुमार सिंह, रमेश ठाकुर, हातिम खलीफा, प्रमोद राम, रामचन्द्र राम, जिला परिषद सदस्य हसन राम, उप मुखिया अजीज अंसारी, वार्ड पार्षद हरिनारायण पाण्डेय, अब्दुल अंसारी, सुभान अंसारी, अविनाश कुमार, लाला उपाध्याय, देवेन्द्र प्रजापति, पंचायत समिति सदस्य आशिक अंसारी, सुजीत दुबे, सूचित पांडेय, विकास पांडेय सहित अन्‍य उपस्थित थे।