HBD: ‘बरसात’ से धूम मचाने वाले इस एक्टर का असली नाम है विजय, कई सुपरहिट के बावजूद ठंडा पड़ा करियर

देश मनोरंजन मुंबई
Spread the love

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल का जन्म 27 जनवरी 1967 को मुंबई में हुआ था। उनका असली नाम विजय सिंह देओल है। बॉबी देओल ने बतौर लीड एक्टर अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘बरसात’ से की थी। हालांकि इससे पहले वह फिल्म धर्मवीर में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में भी नजर आए थे।

बरसात के लिए फिल्मफेयर का बेस्ट मेल डेब्यू अवॉर्ड भी मिला था और इस फिल्म के बाद उन्होंने ‘सोल्जर’, ‘बादल’, ‘बिच्छू’, हमराज और ‘अजनबी’ जैसी कई हिट फिल्में दीं। लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब बॉबी देओल को काम मिलना लगभग बंद हो गया। ये उनके करियर का सबसे बुरा दौर था।

एक इंटरव्यू में बॉबी देओल ने खुद बताया था कि कैसे सलमान खान की सलाह उनका करियर दोबारा पटरी पर आया था। बॉबी को रेस-3 में सलमान ने ब्रेक दिया था। जिसके बाद उनका करियर धीरे-धीरे पटरी पर आने लगा, लेकिन इसके बाद आई उनकी वेब सीरीज ‘आश्रम’ जो हिट साबित हुई। इस सीरीज का पहला और दूसरा पार्ट दर्शकों को खूब पसंद आया। अब दर्शक आश्रम पार्ट 3 का इंतजार कर रहे हैं। एक्टर बॉबी देओल एक्टिंग की दुनिया में तो जाने ही जाते हैं।

इसके साथ ही वह बिजनेस भी करते हैं। मुंबई में उनके दो चाइनीज रेस्त्रां हैं। उनकी पत्नी तान्या का भी ‘द गुड अर्थ’ के नाम से खुद का फर्नीचर और होम डेकोरेशन का बिजनेस हैं। वह बतौर डिजाइनर काम करती हैं।