मछली-चावल खाने से दादा-पोते की मौत, छह की स्थिति गंभीर

झारखंड
Spread the love

गिरिडीह। मछली-चावल खान से दादा-पोते की मौत हो गई। छह लोग गंभीर रूप से बीमार हैं। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। यह घटना झारखंड के गिरिडीह जिले के देवरी थानाक्षेत्र के पकाबाद गांव की है। हादसे के बाद गांव में मातम है।

मृतक में 80 वर्षीय दादा कुल्लू राणा और 8 वर्षीय उनका पोता बिपिन कुमार राणा शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक दाता-पोते ने मछली-चावल खाया था। इसके बाद उनकी मौत हो गई है। परिवार के अन्य 6 सदस्यों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उन्‍हें इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर के अनुसार उनकी स्थिति चिंताजनक है। शुरुआती जांच में मौत का कारण फूड प्वाइजनिंग बताया जा रहा है।

परिवार की सावत्री देवी (44 वर्ष), इनकी बेटी आरती कुमारी (18 वर्ष), पिंकी कुमारी (14 वर्ष), रिंकी कुमारी (9 वर्ष), बेटा विवेक कुमार (11 वर्ष) और सास भोलवा देवी की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। एंबुलेंस से सभी पीड़ितों को इलाज के लिए भेजा गया।