बहन का बदला लेने पहुंची लड़की, चप्पल मारकर वीडियो किया वायरल, जानें आगे क्या हुआ

देश मध्य प्रदेश
Spread the love

मध्यप्रदेश।  मध्य प्रदेश के शिवपुरी के करैरा कस्बे में एक लड़की ने अपनी बहन का बदला लेने एक नया तरीका अपनाया। लड़की बहन की कोचिंग पहुंच गई। उसने अपनी छोटी बहन को चांटा मरने वाली लड़की की बीच सड़क पर पिटाई की। उसके चेहरे पर चप्पल से मारा और वीडियो बनवाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

खबर के मुताबिक, कस्बे में दो छात्राओं के बीच झगड़ा हुआ और मारपीट भी हुई। मार खाने वाली लड़की ने अपनी बड़ी बहन को सारी बात बताई। यह सुनकर बड़ी बहन छोटी बहन की कोचिंग में पहुंच गई। और छोटी बहन को पीटने वाले लड़की को चांटा मारा। इसके बाद उसके हाथ पकड़कर एक अन्य लड़की से उसके चेहरे पर चप्पल से पिटाई कराई।

सिर्फ इतना ही नहीं उससे बदला लेने के लिए इस पूरी घटना का अपनी सहेली से वीडियो भी बनवाया। इस वीडियो को बाद में सोशल मीडिया पर वायरल भी किया गया। इस मामले में करेरा थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत दर्ज की थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर छोड़ दिया।