‘बुली बाई’ एप मामले में बंगलुरु से इंजीनियरिंग का छात्र गिरफ्तार

अपराध देश
Spread the love

मुंबई। मुंबई पुलिस ने ‘बुलीबाई’ एप मामले में बंगलुरु के एक 21 साल के इंजीनियरिंग छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री सतेज पाटिल ने कहा कि हम इस समय विवरण का खुलासा नहीं कर सकते क्योंकि इससे चल रही जांच में बाधा आ सकती है।

उन्होंने कहा, ‘मैं सभी पीड़ितों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम अपराधियों का लगातार पीछा कर रहे हैं और वे जल्द ही कानून का सामना करेंगे।’ आरोप है कि बुली बाई एप पर मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें नीलामी के लिए पोस्ट की जाती थीं।