बड़ा हादसा : कार और कंटेनर की टक्कर में 5 लोगों की मौत

देश मुख्य समाचार मुंबई
Spread the love

महाराष्ट्र। मुंबई में बड़ा हादसा हुआ है। यहां कार और कंटेनर की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई। घटना मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर रविवार की सुबह हुई। शवों को खंडाला के अस्पताल में रखा गया है।

जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह करीब 7.30 बजे हुई। कार और कंटेनर की टक्कर हो गई। इसमें कार के परखच्‍चे उड़ गये। घटना में 5 लोगों की मौत हो गई। शवों को खंडाला के अस्पताल में रखा गया है।

लोनावला ग्रामीण पुलिस के मुताबिक लोनावला से पुणे की ओर जा रही एक ईको कार जा रही थी। इस दौरान चालक पुराने मुंबई-पुणे राष्ट्रीय राजमार्ग पर अपनी कार से नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार कार ने दोनों मार्गों पर डिवाइडर को पार कर पुणे की ओर जा रहे एक कंटेनर को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार एक कंटेनर से जा टकराई। इसमें कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को खंडाला के अस्‍पताल पहुंचाया।