फरवरी में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें तारीख

देश
Spread the love

नई दिल्ली। फरवरी के महीने में बैंक का कोई काम है, तो ब्रांच पर विजिट करने से पहले इन तारीखों को ध्यान रखें, छकई दिन बैंक बंद रहेंगे। फरवरी की शुरुआत में ही 2 फरवरी को बैंक हॉलिडे रहेगा। इस दिन सिक्किम राज्य की बैंक शाखाओं में सोनम लोसर का त्यौहार की छुट्टी है। इसके बाद 5 फरवरी को वसंत पंचमी है।

शनिवार को पड़ने वाले इस त्यौहार पर सरस्वती पूजन होगा, तो हरियाणा, ओडिशा, पंजाब, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में बैंक की छुट्टी रहेगी। वहीं 6 फरवरी को रविवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे। अब बैंकों में दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टी होती है। इस हिसाब से 12 फरवरी को दूसरे शनिवार की छुट्टी है। इसके बाद 13 फरवरी को रविवार, फिर 15 फरवरी को हजरत अली जयंती है। इसकी वजह से मुख्य तौर पर उत्तर प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

16 फरवरी को गुरु रविदास जयंती है। इस दिन मुख्य तौर पर चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में बैंक हॉलिडे रहेगा। 18 फरवरी को बंगाल के कुछ इलाकों में डोलयात्रा का त्यौहार मनाया जाता है। तो उस दिन भी यहां बैंक बंद रहेंगे। फिर 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती है। तो इस दिन महाराष्ट्र में बैंक की छुट्टी रहेगी।

20 फरवरी को रविवार है। जबकि 26 फरवरी और 27 फरवरी को दूसरे शनिवार और रविवार की छुट्टी रहेगी। इस तरह फरवरी महीने में कुल 12 दिन की छुट्टी रहने वाली है।