सपा के गढ़ मैनपुरी से उतरेंगे अखिलेश यादव, करहल सीट से लड़ेंगे चुनाव

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी पूरा जोर लगा रही है। इस बीच पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के मैनपुरी के करहल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की खबर सामने आई है। समाजवादी पार्टी का गढ़ माने जाने वाले मैनपुरी से पार्टी अखिलेश पर दांव चल सकती है।

माना जा रहा है कि इसका प्रभाव आस-पास की अन्य सीटों पर भी पड़ेगा। इससे पहले अखिलेश के आजमगढ़ की गोपालपुर सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं। जिनपर अब विराम लग गया है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश वर्तमान में आजमगढ़ से लोकसभा सांसद हैं। लेकिन लंबे समय से चर्चा थी किअखिलेश यादव अपने पिता और पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र मैनपुरी की किसी भी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। क्योंकि मैनपुरी समाजवादी पार्टी का गढ़ रहा है और अखिलेश यादव के इस सीट से चुनाव लड़ने से आसपास की कई सीटें प्रभावित हो सकती है।

दरअसल कलहल सीट पर सपा का दबदबा रहा है। 2007, 2012 और 2017 लगातार तीन बार के विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी यहां से जीत दर्ज करती आ रही है। करहल विधानसभा सैफई से करीब ही है। यहां सपा मुखिया के परिवार का दखल काफी रहता है। पिछले तीन बार से यहां से सपा की सोबरन यादव विधायक हैं।