उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के बारांबकी में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी और इस हादसे में बस में सवार यात्री दब गए। यह हादसा तेज रफ्तार के चलते हुआ है। पुलिस के मुताबिक, रोडवेज बस में कुल 40 यात्री थे, जिनमें से 18 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, इस हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत हुई है। हालांकि कई और यात्रियों की हालत नाजुक है।
यह बस हादसा तेज रफ्तार में दूसरे वाहन को ओवरटेक करने के चलते हुआ है। हादसे की शिकार बस कैसरबाग डिपो की है, जो कि गोंडा से लखनऊ की तरफ जा रही थी। इस बीच बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र के चौका घाट क्रॉसिंग के पास हादसे का शिकार हो गयी। वहीं, इस मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंच गया। इस वक्त राहत और बचाव कार्य जारी है।
वहीं, एएसपी (नॉर्थ) ने पी सिंह ने कहा कि यह कैसरबाग डिपो की बस है, जो कि गोंडा से लखनऊ जा रही थी। इस दौरान चौका घाट क्रॉसिंग पर ओवरटेक करने के चक्कर में दूसरी बस से टकरा कर खाई में गिर गयी। इस हादसे में 24 लोगों को चोटें आयी हैं, जिनमें से दो की मौत हो गयी है। इस वक्त 18 लोगों का इलाज चल रहा है।