कर रही थी ये काम, सोसाइटी ने महिला पर लगाया 8 लाख रुपए का जुर्माना

देश मुंबई
Spread the love

मुंबई। नवी मुंबई की एक महिला अंशु सिंह ने आरोप लगाया है कि उनकी सोसाइटी की मैनेजमेंट कमेटी ने कैंपस के अंदर आवारा कुत्तों को खाना खिलाने पर आठ लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना लगाया है। महिला नवी मुंबई के सी-वुड एस्टेट के एनआरआई कॉम्प्लेक्स में रहती हैं। इसमें 40 से ज्यादा बिल्डिंग हैं।

अंशु सिंह का आरोप है कि कैंपस में आवारा कुत्तों को खाना खिलाने के कारण रोजाना के हिसाब से 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। मैंने सिर्फ बेजुबानों को खाना दिया था, सोसाइटी ने मुझ पर गंदगी फैलाने का आरोप लगाया है। अब तक कुल आठ लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया है। यह जुर्माना जुलाई 2021 से लगाया गया है।

सोसाइटी के अन्य सदस्य पर छह लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। इस मामले में रेसिडेंशियल कॉम्प्लेक्स के सचिव विनीता श्रीनंदन ने बताया कि ट्यूशन जाते समय बच्चे आवारा कुत्तों के पीछे भागते हैं और बुजुर्ग कुत्तों के डर के कारण आ जा नहीं सकते हैं। हमने आवारा कुत्तों के लिए एक बाड़ा बनाया है, लेकिन इसके बाद कुछ सदस्य जानवरों को खुले में खिलाते हैं।

मदद के लिए आगे आई वकील सिद्ध विद्या ने कहा, ‘जानवरों को खाना खिलाने के लिए लोगों पर जुर्माना लगाना कानून के खिलाफ है। हमने इस मामले में सोसायटी के खिलाफ एनिमल वेलफेयर बोर्ड से