स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल में जनरल विपिन रावत को दी गई श्रद्धांजलि

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा स्थित स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 9 दिसंबर को स्‍कूल परिसर में किया गया। मौके पर देश के पहले चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत सहित अन्‍य के आकस्मिक निधन पर शोक जताया गया। श्रद्धांजलि दी गई।

प्रधानाध्यापिका गुंजन भसीन ने विद्यार्थियों को जनरल विपिन रावत के बारे में विस्‍तार से जानकारी दी। बताया कि जनरल विपिन रावत देश के उत्कृष्ट सैनिक और सच्चे देशभक्त थे। भारत उनकी असाधारण सेवा को कभी नहीं भूलेगा। उनके निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए बच्चे और शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखा।