ICC टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर 2021 के लिए नामांकित हुए अश्विन समेत ये खिलाड़ी

खेल देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली। ICC ने भारतीय गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को इस साल ‘टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर’ के लिए नामांकित किया है। अश्विन के अलावा इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट, श्रीलंका के टेस्ट कप्तान दिमुथ करुणारत्ने और न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर काइल जैमिसन भी इस पुरस्कार के लिए नामित हुए हैं।

ICC द्वारा इस पुरस्कार की घोषणा 23 जनवरी ,2022 को की जाएगी। अश्विन ने 2021 में 8 टेस्ट में (दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा टेस्ट से पहले) 16.23 की औसत से 52 विकेट लिए हैं। इस बीच पारी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 61 रन देकर छह विकेट लेना रहा है। वह इस साल सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

अश्विन ने चौथी बार एक साल में 50 या इससे ज्यादा टेस्ट विकेट हासिल किए हैं। दूसरी तरफ बल्ले से अश्विन ने इस साल एक शतक भी लगाया है।