खत्म हुई हड़ताल, काम पर लौटे डॉक्टर, ये थी नाराजगी

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली। फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा ) ने एक महीने के लंबे विरोध के बाद शुक्रवार को हड़ताल वापस ले ली। ये विरोध NEET-PG काउंसलिंग में देरी के खिलाफ चल रहा था।

एक बयान में डॉक्टर्स एसोसिएशन ने कहा कि अस्पतालों में सभी आपातकालीन सेवाएं शुक्रवार दोपहर तक फिर से शुरू हो जाएंगी। डॉक्टरों ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक में उन्हें आश्वासन दिया गया था कि सरकार 6 जनवरी से पहले सुप्रीम कोर्ट को एक समिति की रिपोर्ट पेश करेगी और 6 जनवरी को कोर्ट में सुनवाई के बाद NEET-PG 2021 काउंसलिंग शेड्यूल प्रकाशित करेगी। 

फोर्डा के बयान के अनुसार, 30 दिसंबर को दिल्ली पुलिस के कई अधिकारियों के साथ फोर्डा के प्रतिनिधियों की कई बैठकें हुईं। दिल्ली पुलिस ने इस बात पर प्रकाश डाला कि वे सर्वोच्च सम्मान रखते हैं। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि कानूनी प्रक्रियाओं के अनुसार रेजिडेंट डॉक्टरों के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने पर विचार किया जाएगा।

इसमें कहा गया है कि मरीजों देखभाल सहित विभिन्न कारणों पर विचार करते हुए सर्वसम्मति से 31 दिसंबर दोपहर 12 बजे आंदोलन को बंद करने का निर्णय लिया गया।