उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक दूल्हे ने कभी सोचा भी नहीं था कि मंडप में उसकी शामत आ जाएगी कि उसकी भरे मंडप में धुनाई होगी। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें एक व्यक्ति से महिला लिपटी हुई दिख रही है, महिला उस व्यक्ति को बचा रही है। वीडियो में जिस शख्स को महिला बचा रही है वह दूल्हे की ड्रेस में है।
यह मामला गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद थाना क्षेत्र का है। खबर के मुताबिक, साहिबाबाद में शादी का आयोजन था। यहां खाने-पीने की व्यवस्था भी की गई थी। शादी की रस्में निभाई जा रही थी, तभी हॉल में भगदड़ मच गई। लड़की वालों ने दूल्हे की पिटाई करना शुरू कर दिया, जब तक लोग कुछ समझ पाते दूल्हे पर लात-घूंसों से बारिश होने लगी थी। दूल्हे को पिटाई देखकर हॉल में मौजूद एक महिला उसे बचाते हुए लिपट गई।
महिला दूल्हे को बचाते हुए एक जगह से दूसरे जगह पर ले जा रही है। इस पूरी घटना को किसी शख्स ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और वायरल कर दिया। इस मामले में लड़की वालों का कहना था कि दूल्हा पहले भी कई शादियां कर चुका है, उसने इस बात को छुपाया था। साथ ही शादी वाले दिन ही दूल्हे ने दहेज की मांग की थी।