इंस्टा पर डालने के लिए सुसाइड का वीडियो बनाने में फिसला स्टूल और गई जान

देश मध्य प्रदेश
Spread the love

मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश के इंदौर में 10 वीं स्टूडेंट की फांसी लगाने के ड्रामे में जान ही चली गई। 16 साल का लड़का इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करता था। उसने आसपास के बच्चों को बुला कर सुसाइड के ड्रामे का वीडियो बनाने के लिए कहा। इसके बाद उसने छत पर लगी बल्ली से फंदा बनाया और स्टूल रखकर चढ़ गया और लटकने का ड्रामा करने लगा, तभी अचानक स्टूल फिसल गया। इधर, सभी बच्चे भाग गए। गला कसने से उसकी मौत हो गई।

घटना के वक्त मां-बाप शादी में गए थे। छोटा भाई कोचिंग से लौटा, तब पता चल सका। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने किशोर का मोबाइल जब्त कर लिया है।

आदित्य के पिता देवीलाल ने बताया कि आसपास के बच्चों से पूछताछ में फांसी लगाकर वीडियो बनाने की बात सामने आई, लेकिन आदित्य के मोबाइल से ऐसा कोई वीडियो नहीं मिला है। फ़िलहाल पुलिस मामले में जांच शुरू की है।