रांची। झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा स्थित स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी हुई। इसमें सभी कक्षा के बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। विज्ञान से संबंधित सजीव मॉडल, प्राचीन वैज्ञानिकों की प्रदर्शनी, औषधीय पौधों की प्रदर्शनी और समाचार पत्रों की कटिंग का मॉडल को दर्शाया गया।
बच्चों ने निर्णायकों के समक्ष अपने मॉडल का प्रयोग करके दिखाया। क्रिसमस डे के उपलक्ष में ऑफलाइन और ऑनलाइन के माध्यम से बच्चों ने विभिन्न प्रकार के रंग-बिरंगे कार्ड बनाएं। संता क्लॉज बनकर प्रभु यीशु को याद किया।
इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गुंजन भसीन ने कहा कि प्रदर्शनी में बच्चों ने अपनी वैज्ञानिक और कलात्मक सोच को प्रदर्शित किया है। इसके माध्यम से उनमें छुपी प्रतिभा को बाहर आने का मौका मिलता है। ऐसे कार्यक्रम में सभी बच्चों को भाग लेना चाहिए।


