अभिनेता सोनू सूद के कारण सानिया ने बदल लिया अपना नाम, जानें क्‍या रखा

देश मुंबई
Spread the love

मुंबई। अभिनेता सोनू सूद के कारण सानिया ने अपना नाम बदल दिया है। सानिया के साथ हुई एक अहम घटना के बाद उसके परिवार वालों ने एक कदम उठाया। यह जानकारी उसके परिवार वालों ने खुद दी।

दरअसल, राजस्‍थान की रहने वाली सानिया को अभिनेता सोनू सूद के कारण नया जीवन मिला। एक पत्रकार ने अभिनेता को टैग कर एक ट्वीट किया। उसमें उन्‍होंने लिखा, आपका आभार। आपके सहयोग से जालोर निवासी सानिया को नया जीवन मिल गया है। परिवार ने सानिया का नाम बदलकर सोनू कर दिया है, क्योंकि सोनू सूद की वजह से नई जिंदगी मिली है। आप ऐसे ही गरीबों के मसीहा बन कर उनकी जान बचाते रहें।

इसपर अभिनेता ने कहा,

एक और सोनू?

क्या बात है।

आभार


गोद में सानिया