रांचीः झामुमो का 12वां महाधिवेशनः शिबू सोरेन 10वीं बार बने पार्टी सुप्रीमो, हेमंत सोरेन चुने गये कार्यकारी अध्यक्ष

झारखंड देश
Spread the love

रांची। अभी-अभी बड़ी खबर झामुमो के 12वें महाधिवेशन से आ रही है। इसमें दिशोम गुरु शिबू सोरेन को लगातार 10वीं बार निर्विरोध पार्टी की कमान सौंपी गयी है। साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर पार्टी ने विशवास जताते हुए सर्वसम्मति से कार्यकारी अध्यक्ष चुना है।

यहां बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का 12वां महाधिवेशन शनिवार को हरमू स्थित सोहराय भवन में संपन्न हुआ। झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष दिशोम गुरु शिबू सोरेन एवं मुख्यमंत्री- सह- कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत महाधिवेशन का शुभारंभ किया।

मौके पर स्व.बिनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस महाधिवेशन में पार्टी के संविधान संशोधन सहित कई राजनीतिक, आर्थिक प्रस्ताव रखे गये।