राजेश खन्ना जन्मदिन : एक ऐसा सुपरस्टार जिसकी दीवानगी में लड़किया हदों को पार कर जाती थीं…

देश मुंबई
Spread the love

मुंबई। हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना का आज जन्मदिन है। 29 दिसंबर, 1942 को अमृतसर में जन्मे राजेश खन्ना ने आखिरी खत फिल्म से अपने करियर की शुरुआती की थी। राजेश खन्ना का सुपरस्टारडम भले ही ज्यादा लंबा नहीं चला लेकिन जिस कदर उस छोटे से दौर में लोगों ने उन्हें चाहा, उन्हें लेकर जो दीवानगी थी, वैसी शायद हिंदी फिल्मों के किसी अभिनेता को नसीब नहीं हुई। राजेश खन्ना की फिल्में ही काफी नहीं थी उनका स्टाइल भी उन्हें सभी स्टार्स से अलग बनाता था।

आलम ये था कि जब उनकी सफेद गाड़ी कहीं खड़ी होती थी तो लड़कियों के लिपस्टिक के रंग से उनकी गाड़ी गुलाबी हो जाती थी। कहा जाता है कि लाखों लड़कियां उनकी फैन थीं और खून से लेटर लिखकर वो अपने प्यार का इजहार करती थीं। इतना ही नहीं उसी खून से लड़कियां राजेश खन्ना के नाम का सिंदूर तक लगाती थीं। सिनेमाघर में राजेश खन्ना की फिल्म रिलीज होती तो देखने वालों में लड़कियां ज्यादा होती थीं। यासीर उस्मान ने अपनी किताब ‘राजेश खन्नाः द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज फर्स्ट सुपरस्टार’ में लिखते हैं, राजेश खन्ना को पार्टीज देना पसंद था।

एक बार उन्होंने अपने घर के एक स्टाफ को तोहफे में घर दे दिया था। राजेश खन्ना ने अपने करियर में लगातार 17 बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं और वह अपनी महिला प्रशंसकों के बीच दीवानगी की हद तक पसंद किए जाते थे। चेतन आनंद की फिल्म ‘आखिरी खत’ (1966) से साथ अपना डेब्यू करने वाले राजेश खन्ना को कभी बॉक्स ऑफिस का सबसे भरोसेमंद कलाकार माना जाता था। राजेश खन्ना ने ट्विंकल को उनके जन्मदिन का उपहार इसीलिए कहा था क्योकिं जिस दिन राजेश खन्ना का जन्मदिन था उसी दिन ट्विंकल खन्ना का जन्म हुआ था।

यह काफी खास बात है कि बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर राजेश खन्ना और उनकी बेटी ट्व‍िंकल खन्ना एक ही तारीख को बर्थडे सेलिब्रेट किया करते हैं अपने तीन दशक से ज्यादा लंबे करियर में राजेश खन्ना ने करीब 20 ही ऐसी फिल्मों में काम किया, जो दो हीरो प्रोजेक्ट वाली थीं। बाकी अपनी 100 से ज्यादा फिल्मों में उन्होंने सोलो लीड भूमिका निभाई थी।

18 जुलाई 2012)को राजेश खन्ना नहीं रहे थे। वे कैंसर से जूझ रहे थे। उन्हें अपनी मौत के डेढ़ साल पहले ही पता चला था कि वे इस जानलेवा बीमारी के शिकार हो चुके हैं। मौत के 20 दिन पहले उन्होंने फैमिली को कहा था कि ‘मैं जानता हूं, दवाइयां अपना काम नहीं कर रही हैं, लगता है मेरा टाइम आ गया है’।