पुलिस ने कब्र से निकाला गया मृत महिला का शव, इलाके में सनसनी

अपराध उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

अवनीश कुमार

फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश)। पुलिस ने कब्र से मृत महिला का शव निकाला। इसकी जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। तरह-तरह की चर्चा होने लगी। इसकी सूचना मिलते के साथ ही लोगों की वहां भीड़ लग गई।

जानकारी के कस्बा कायमगंज के मोहल्ला चिलौली पठान में सोमवार को सनसनी फैल गई। पर्याप्त पुलिस बल यहां स्थित कब्रिस्तान में दफन एक महिला के शव को बाहर निकालने के लिए खुदाई कराने लगा। इसे देखकर मौके पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई।

इस मामले में मोहल्ला अनवारूल हुदा कंपाउंड सिविल लाइंस जनपद और नगर अलीगढ़ निवासी आदिल शाह ने पुलिस को तहरीर दि‍या था। उन्‍होंने कहा था कि उसने अपनी बहन इमराना की शादी कायमगंज चिलौली पठान निवासी नसीम खान के पुत्र असीम के साथ वर्ष 2013 में मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार की थी। इसमें 10 लाख रुपये दहेज में खर्च कर की थी।

कुछ समय तक तो सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा। इस बीच मेरी बहन ने एक लड़के और एक लड़की को जन्म दिया। पिछले काफी समय से उसका पति और बहन-बहनोई एवं सास 20 लाख रुपये नकद एवं एक कार अतिरिक्त दहेज के रूप में लाने की जिद करने लगे।

तहरीर में आदिल ने कहा कि दहेज को लेकर आये दिन मेरी बहन को मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। इसकी सूचना मेरी बहन ने फोन पर मुझे दी। मैंने 2 दिन में आकर मामला समझने की बात कह कर अपनी बहन को आश्वस्त किया। इस बीच अचानक उसकी मौत की खबर आई।