रांची। यात्रीगण कृपया ध्यान दें। बिलासपुर रेल मंडल के बेलपाहाड़-हिमगीर रेल खंड पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम हो रहा है। इसकी वजह से ये ट्रेनें रद्द रहेंगी।
ट्रेन संख्या 12812 हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ट्रेन यात्रा प्रारम्भ 04 दिसंबर, 2021 को हटिया से रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 12811 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-हटिया ट्रेन यात्रा प्रारम्भ 06 दिसंबर, 2021 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रद्द रहेगी।