देश में ओमिक्रोन के मामले बढ़कर 12 सौ के पार, जानें राज्‍यों की स्थिति

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्‍ली। देश में ओमिक्रोन के मामले बढ़कर 12 सौ के पार हो गए हैं। महाराष्ट्र और दिल्ली में सबसे अधिक मामले पाये गये हैं। अब देश के 23 राज्‍यों में इसके मरीज पाये गये हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में ओमिक्रोन के 1,270 मामले दर्ज किये गये हैं। महाराष्‍ट्र में इसकी संख्‍या 450 है। इसी तरह दिल्‍ली में 320 मामले दर्ज किये गये हैं। अब तक 374 मरीज रिकवर हो गए हैं।