जेपीएससी ने कृषि सेवा वर्ग-2 का फाइनल रिजल्ट किया जारी, सात पोस्ट के लिए इतने उम्मीदवारों का चयन

झारखंड देश
Spread the love

रांची। इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं। झारखंड लोक सेवा आयोग ने झारखंड कृषि सेवा वर्ग-2 मूल कोटि के तहत सहायक कृषि निदेशक/अनुमंडल कृषि पदाधिकारी एवं समकक्ष के पद पर सीधी नियुक्ति परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है।

इस वर्ग में नियुक्ति के लिए 2015 में झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से विज्ञापन जारी किया गया था। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का साक्षात्कार 7 दिसंबर से 10 दिसंबर 2021 तक चला। साक्षात्कार में सफल उम्मीदवारों का फाइनल रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। सात विभिन्न पदों के लिए कुल 133 उम्मीदवारों का चयन हुआ है।