Jharkhand : बढ़ने लगी सर्दी, दो दिन में 4 डिग्री गिरा तापमान, देखें अपने शहर का पारा

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड में सर्दी का असर बढ़ने वाला है। दो दि‍नों में विभिन्‍न शहरों के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक बीते 24 घंटे में मौसम शुष्‍क रहा। सबसे अधि‍क तापमान गोड्डा केवीके में 26.9 और न्‍यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम केंद्र के मुताबिक राज्‍य में अगले 3 से 4 दि‍नों में रात के तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। 19 दि‍संबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। बाद में आसमान साफ रहेगा।

ऐसे गिरा न्‍यूनतम तापमान

11 दिसंबर

शहर            तापमान

रांची              15.6

जमशेदपुर     16.5

डालटनगंज    13.5

12 दिसंबर

रांची              13.0

जमशेदपुर     16.0

डालटनगंज    10.7

13 दिसंबर

रांची              11.6

जमशेदपुर     13.2

डालटनगंज    9.9

ये रहा विभिन्‍न शहरों तापमान