Jharkhand Weather : सुबह छाया रहेगा कोहरा, कल गिरेगा तापमान

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। चक्रवात ‘जवाद’ की वजह से झारखंड के कई जिलों में पिछले दिनों हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश हुई। आकाश में बादल आये रहे। इसकी वजह से तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। अब बादल छंट गये हैं। इसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

रांची एयरपोर्ट स्थिम मौसम केंद्र के मुताबिक बीते 24 घंटे में मौसम शुष्‍क रहा। 8 दिसंबर से 13 दिसंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। इसके बाद आसमान मुख्‍यत: साफ हो जाएगा।

केंद्र अगले 24 घंटें के दौरान रात के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है। इसके अगले 3 से 4 दिन तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है।