झारखंडः लोहरदगा पुलिस ने 50 किलो विस्फोटक के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार

झारखंड देश
Spread the love

लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा जिले की सदर थाना पुलिस ने विस्फोटक के साथ साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की, जिसमें 50 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट विस्फोटक बरामद किया गया।

जानकारी के अनुसार यह विस्फोटक प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के पास पहुंचाया जाने वाला था। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है।