Jharkhand : बारिश के साथ पड़ेगा ओला, अलर्ट जारी, यहां असर

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड में आने वाले दिनों में बारिश के साथ ओला पड़ने की आशंका है। इसका असर कई जिलों में पड़ेगा। इसे लेकर रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी होगी। सर्दी से कुछ राहत मिलेगी। पिछले दो दिनों से न्‍यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

28 दिसंबर से बारिश

27 दिसंबर को राज्‍य उत्तर-पश्चिमी और इसके आसपास के मध्‍य भागों में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश हो सकती है। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लोहरदगा, लातेहार आदि जिलों में पड़ने की संभावना है।

29 को ओलावृष्टि संभव

29 दिसंबर को राज्‍य के कुछ स्‍थानों पर हल्‍की बारिश हो सकती है। इसके अलावा कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा और आसपास के इलाकों में ओला पड़ने की आशंका है।

तापमान 4 डिग्री बढ़ेगा

मौसम केंद्र के मुताबिक राज्‍य में अगले 3 से 4 दिनों में न्‍यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। राज्‍य भर में इसके 2 से 4 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है।