गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफा, झारखंड में यह है दाम

झारखंड
Spread the love

रांची। पेट्रोलियम कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमत में फिर बढ़ोतरी कर दी है। फिलहाल कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि की गई है। गैर-सब्सिडी गैस सिलेंडर की कीमत नहीं बढ़ाई गई है। बढ़ी हुई कीमत 01 दिसंबर से प्रभावी हो गई है।

पेट्रोलियम कंपनियों ने झारखंड की राजधानी रांची में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 103.50 बढ़ा दिये हैं। इसके बाद 19 किलोग्राम वाली गैस सिलेंडर की कीमत 2,223 रुपये हो गई है। पिछले महीने इसकी कीमत 2119.50 रुपये थी।

गैर-सब्सिडी वाली 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमत फिलहाल नहीं बढ़ी है। रांची में इसकी कीमत 957 रुपये है। बताते चलें कि बीते एक अक्टूबर को भी दाम नहीं बढ़ाया गया था। तब कीमत 942 रुपये थी। छह अक्टूबर को इसकी कीमत में 15 रुपये की वृद्धि की गई थी। इसके बाद सिलेंडर का दाम 957 रुपये हो गया था।